जौनपुर,12 दिसंबर को नगर निकायों के कार्यकाल की हुई समाप्ति, खत्म हुआ कार्यकाल

Photo of author

By admin

प्रशासकों के हाथों में होगी नगर सरकार, अब हर फैसला का होगा अधिकार।

Leave a Comment

शिव पंडित/ रिपोर्टर

उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकाय चुनाव में हो रही देरी को देखते हुए निकायों में प्रशासकों की नियुक्ति का निर्णय लिया है। नगर निकायों में चुने हुए जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने प्रदेश के सभी डीएम को पत्र लिखकर इस संबंध में आदेश दिए हैं। नगर निकाय चुनाव समय पर नहीं होने के कारण प्रशासकों की नियुक्ति का फैसला लिया गया। इससे पहले बिहार और दिल्ली के नगर निकायों में लिया जा चुका है। अब इसी प्रकार की व्यवस्था उत्तर प्रदेश के नगर निकायों में भी लागू होगी। नगर निकाय चुनाव लगातार चल रहे हैं। अभी तक चुनाव तिथि का ऐलान नहीं हो पाया है। मामला हाईकोर्ट में लंबित है। बुधवार को भी मामले की सुनवाई इलाहाबाद हाई कोर्ट के लखनऊ बेंच में होनी है। इससे पहले नगर विकास विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर तमाम डीएम को निर्देश जारी किया गया है। जिले के नगर निकायों में तत्कालिक प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासकों की नियुक्ति होगी।

Leave a Comment