कमलापुर,जोश के साथ मनाया शहीद कैप्टन मनोज पाण्डेय का मुर्ति स्थापना दिवस
कमलापुर सीतापुर, कारगिल युद्ध में दुश्मनों को अपने अदम्य साहस का लोहा मनवाते हुए मा भारतीय का शौर्य बरकरार रखने के लिए जख्मी हालत में चोटी पर तिरंगा फहराकर मौत को गले लगाने वाले सीतापुर जनपद के रूढ़ा मजरा छरासी में जन्मे बीर सपूत अमर शहीद परमबीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पाण्डेय की जन्मस्थली रुढ़ा गांव में स्थापित उनकी मूर्ति की स्थापना दिवस पर परिवार के साथ साथ गांव के लोगों ने मूर्ति पर माल्यार्पण करके भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
इस अवसर पर कैप्टन के पिता गोपिचन्द्र पाण्डेय चाचा कौशल किशोर पाण्डेय भाई मनमोहन पाण्डेय ,अन्नत किशोर पाण्डेय, अनुराधा पाण्डेय ,देशरत्न पाण्डेय, संम्भावि पाण्डेय व भाजपा नेता पिन्टू मिश्रा सुरेन्द्र नाथ मिश्रा उर्फ कन्ना ,सुभाष मिश्रा, सत्यदेव शुक्ला पत्रकार आयूष तिवारी आदि लोग ने श्रद्धांजलि दी