हरदोई,भावुक क्षणों में प्रधानाध्यापिका मीना को विदाई दी गई
शाहाबाद। उच्च प्राथमिक विद्यालय नरहाई की प्रधानाध्यापिका मीना मिश्रा को भावुक क्षणों के बीच विदाई दी गई इस अवसर पर विद्यालय परिवार की दीप्ति दिक्षित अंजना तिवारी अशोक सिंह विश्वजीत सहदेव वीरेश आदि अध्यापको ने मीना मिश्रा का माल्यार्पण किया और उन्हें रामचरितमानस, और आचार्य श्रीराम शर्मा का साहित्य भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर परसंकुल प्रभारी अशोक सिंह ने कहा विधि व्यवस्था के अनुसार सभी शिक्षकों को 1 दिन रिटायर होना ही पड़ता है वर्तमान समय में अगर कोई अध्यापक पर कोई जांच कोई कार्यवाही नहीं हुई है तो वह श्रेष्ठ और काबिल अध्यापक है। उन्होंने कहां है की अध्यापिका महोदया स्वस्थ रहें दीर्घायु हो और अपने परिवार के साथ आगे का जीवन सुखमय ढंग से गुजारे ऐसी प्रभु से उनके लिए कामना इस अवसर पर ग्राम प्रधान राम रूप ने कहा कि मेरा 1 साल का कार्यकाल के पूरा होते हुए ही प्रधानाचार्य रिटायर हो रहीहैं उनके द्वारा उनके साथ किए गए कार्यों को हमेशा याद करगा।इस अवसर पर दीप्ति दिक्षित अंजना तिवारी राम लखन मिश्रा शुभम मिश्रा सहदेव वीरेश आदि शिक्षकों ने विचार व्यक्त किए। उस समय क्षण भावुक हो गए बेटे शुभम ने मां के रिटायरमेंट पर अपनी मां के लिए कविता सुनाई। जिनको सुनकर रिटायर्ड अध्यापिका के आंखों में आंसू आ गए अध्यापक सहदेव ने भी विदाई के क्षणों की एक कविता सुनाएई जिससे माहौल और गंभीर हो गया ।इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार के अध्यक्ष याना तिवारी द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से कंचन मिश्रा बेवी मिश्रा ,बृजेश, पंकज ,खेमकरण भगवान शरण रामवती सावित्री आज मुख्य रूप से मैजूद रहे।