सिधौली,भाजपा का 42 वाँ स्थापना दिवस पं.दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर किया माल्यार्पण
सिधौली सीतापुर,दिनांक 6 अप्रैल को भाजपा मण्डल सिधौली के कैम्प कार्यालय आवास नरोत्तम नगर सिधौली पर भाजपा का 42 वाँ स्थापना दिवस पूर्ण श्रद्धा एवम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर भाजपा के युग पुरुषों पं.दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवम पुष्पांजलि के साथ ही पार्टी के कमलध्वज का ध्वजारोहण किया गया इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमरेंद्र राजपूत ,सेक्टर संयोजक सुनील मिश्र भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के तहसील संयोजक राजेंद्र यादव जी ,सेक्टर संयोजक जितेंद्र पाण्डेय ,विधानसभा सदस्यता प्रमुख रजत त्रिपाठी , संजय मिश्रा, बूथ अध्यक्ष नरोत्तम नगर विजय मिश्र ,पूर्व प्रधान दिनेश यादव , जयप्रकाश जी ,भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी ,बूथ अध्यक्ष टडई खुर्द अनमोल अवस्थी ,छोटू पाण्डेय ,आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध कार्यकर्ता पं ओम प्रकाश मिश्र ने किया ।कार्यक्रम मे उपस्थित सभी का हृदय आभार ब्यक्त किया