वाराणसी,आराजीलाईन ब्लाक प्रमुख ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 200 जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किये

वाराणसी: राजातालाब/ मिर्ज़ामुराद, स्वामी विवेकानंद की जयंती और युवा दिवस के मौके पर आराजीलाईन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा महेंद्र सिंह पटेल ने विकास खंड क्षेत्र के बादीपुर भीमचंडी, चौखंडी, बसंतपुर आदि गाँव में जाकर लगभग 200 जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किए।

इस दौरान डा. महेंद्र सिंह पटेल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा है कि देश में इस समय शीतलहर और ठंड काफी बढ़ गई है। ऐसे समय में सक्षम लोगों को जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए पिछले एक पखवाड़े से हमारे द्वारा क्षेत्र के अलग-अलग इलाके में मुहीम चलाई जा रही है। जिसमें ठंड और शीतलहरी से बचाने के लिए कम्बल वितरण का कार्यक्रम शुरू किया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ डा. महेंद्र सिंह पटेल ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके द्वारा भारतीय संस्कृति एवं दर्शन को दिग्विजय करने वाले ओजश्वी विचारों को उपस्थित लोगों के सम्मुख रखा है। इस कार्यक्रम के दौरान डा. महेंद्र सिंह पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता, मुहम्मद अनवर, संजीव सिंह, कमल पटेल, अनिल पटेल, लालती देवी, सुनिल पटेल, ओम प्रकाश पटेल, राम प्रकाश पटेल, भानू शर्मा, राजेश राजभर सहित कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।
राजकुमार गुप्ता
वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *