हरदोई,संडीला कचहरी की चौकी इंचार्ज का हुआ भव्य विदाई समारोह

हरदोई।संडीला कताई मिल चौकी परिसर में आयोजित विदाई समारोह कताई मिल चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह को फूल माला पहनाकर विदाई दी गई।

क्षेत्र के लोगों ने उनसे जुड़े संस्मरण को याद किया और उनके सुखद भविष्य की कामना की। भारतीय किसान यूनियन राजू गुट के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस महकमे की आमजन में अच्छी छवी बनाने मे महेंद्र सिंह ने पाँच महीने अपने कार्यों से महत्ती भूमिका निभाया। किसान नेता शराफत गाजी ने कहा अत्यधिक कार्य के दबाव के बीच काम करते हुए समाज में अच्छी छवि बनाना बहुत मायने रखता है। महेंद्र सिंह के कार्यों से समाज में उनकी जो पहचान बनी वह साबित करती है कि यदि समाज के हित में समर्पित भाव से निरपेक्ष रहकर कार्य किया जाए तो समाज वैसे अधिकारियों को सिर-माथे पर रखने में संकोच नहीं करता। किसान नेता प्रमोद कश्यप ने कहा कि अपराधियों के
प्रति सख्त और सभ्य नागरिकों को सम्मान देते हुए पुलिस महकमे के दायित्यों का निर्वहन करते रहे। महेंद्र सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व कताई मिल चौकी पर कार्यरत पुलिसकर्मियों ने महेंद्र सिंह माल्यार्पण कर उनको विदाई दिया। मौके पर कॉन्स्टेबल केसर सिंह त्यागी,सूरज बली,रंजीत,व मुरारनगर चौराहा के दुकानदार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *