हरदोई,भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक बूथ पर अपनी सशक्त उपस्थिति रखती है: अशोक सिंह

हरदोई।भारतीय जनता पार्टी वर्तमान में बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत बूथ समितियों एवं पन्ना प्रमुख की नियुक्ति कर चुकी है अब 6 अप्रैल पार्टी के स्थापना दिवस तक इन बूथ समितियों एवं पन्ना प्रमुखों का सत्यापन अभियान चलाएगी इस संबंध में हरदोई विधान सभा बूथ सत्यापन कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय पर संपन्न हुआ।

जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक सिंह तथा विधानसभा सत्यापन प्रमुख संदीप सिंह रहे।

अशोक सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी में संगठन की प्राथमिक इकाई बूथ समिति है इस बूथ समिति के अंतर्गत ही पार्टी पन्ना प्रमुख नियुक्त करती है भारतीय जनता पार्टी क्योंकि प्रत्येक बूथ पर अपनी सशक्त उपस्थिति रखती है इसीलिए और लगातार चुनाव दर चुनाव सफलता प्राप्त करती है।
उन्होंने कहा पन्ना प्रमुख एवं बूथ समितियों के सत्यापन के लिए प्रत्येक शक्ति केंद्र पर सत्यापन अधिकारी नियुक्त किए हैं नियुक्त अधिकारियों को उक्त समितियों का भौतिक सत्यापन बूथ पर प्रवास कर ही करना होगा और भारतीय जनता पार्टी का स्लोगन “बूथ जीता तो चुनाव जीता” चरितार्थ करना है।

कार्यशाला का संचालन जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने किया प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष विद्याराम वर्मा जिला महामंत्री अजीत सिंह बब्बन अनुराग मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक जिला मंत्री नीतू चंद्रा प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र विपिन सिंह गौर अविनाश मिश्रा रीना गुप्ता विधानसभा के चारों मंडल अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक एवं शक्ति केंद्रों के सत्यापन अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *