हरदोइया में डॉ0 आम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह 22 अप्रैल  को,समारोह में सम्मानित होंगे मेधावी छात्र-छात्राएं और विशिष्ट जन 

सिधौली/ सीतापुर| डॉ0 भीमराव आम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह 22 अप्रैल को तहसील क्षेत्र  अन्तर्गत ग्राम हरदोइया के सिद्धार्थ बुद्ध बिहार प्रागढ़ में  धूमधाम से  मनाया जाएगा|
   यह जानकारी कार्यक्रम आयोजक पत्रकार , लेखक एवं ग्राम प्रधान बुद्ध प्रकाश ने दी है| उन्होंने बताया कि इस मौके पर दर्जनों गांवों से झांकियां निकलेगी और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित  किए जाएंगे| राष्ट्र निर्माण में डॉ0 आम्बेडकर के योगदान विषय पर अतिथि एवं मुख्य प्रोफ़ेसर सुनील कुमार आचार्य नरेंद्र देव टीचर ट्रेनिंग कॉलेज सीतापुर द्वारा विचार रखें जाएंगे|  वर्ष 2022 की हाई स्कूल, इण्टरमीडिएट एवं उच्च शिक्षा की परीक्षा में सर्वोंच्च अंक लाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा| सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विशिष्ट जनों का भी सम्मान किया जाएगा| देर रात्रि में मशहूर कलाकारों द्वारा नाट्य मंचन किया जाएगा| श्री बुद्ध प्रकाश ने बताया कि समारोह के मुख्य द्वय अतिथि अन्तरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष भिक्खू देवेन्द्र होगे। वक्ताओं में जनसूचना विभाग लखनऊ के पूर्व उपनिदेशक डॉ. सुरेश उजाला सहित प्रदेश एवं  देश के  प्रख्यात विचारक, प्रबुद्ध वक्ता, कवि एवं समाज सेवी शिरकत करेंगे| पत्रकार एवं लेखक बुद्ध प्रकाश ने बताया कि परम्परागत तरीके से इस बार भी हरदोइया, सरवा, सहजिदपुर, भीमनगर, राजेश्वरदयालपुर, सुन्दर नगर, छांजन, रघुराजपुर, बनियानी, सीरगंज, चंदनपुर, हुसैनगंज, कन्हईपुरवा, लालपुर, खेरवा, विशुनदासपुर, सीतारसोई, नरायनपुर, सोनारी, शिवपुरी, अक्किलपुर आदि गांवों से झांकियां निकाली जाएंगी| जिनका सम्मिलिन सिद्धार्थ बुद्ध बिहार हरदोइया में होगा| कार्यक्रम आयोजक बुद्ध प्रकाश ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *