हरदोई,हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम हरदोई जनपद के छह छात्रों ने मेरिट में स्थान पाया

हरदोई। माध्यामिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम मंगलवार को अपराह्न डेढ़ बजे जारी कर दिए गए। घोषित परिणाम में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में हरदोई जिले के 6 छात्र छात्राओं ने नाम रोशन किया है। हाई स्कूल में निखिल कुमार ने प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है। राम लाल सिंह पब्लिक स्कूल माधौगंज में पढ़ने वाले निखिल को 97.17 अंक प्राप्त हुए हैं।
इसी विद्यालय के राज वर्मा ने प्रदेश में सातवां स्थान पाया है। उनको 582 अंक प्राप्त हुए हैं 97% नंबर लाकर वह प्रदेश की मेरिट लिस्ट में सातवें स्थान पर है। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विष्णुपुरी हरदोई की छात्रा अंजली यादव ने 96.97% अंक प्राप्त कर हाई स्कूल की प्रदेश टॉप टेन सूची में आठवां स्थान पाया है।
इसी प्रकार इंटरमीडिएट में दर्शन लाल वर्मा इंटर कॉलेज ईश्वरपुर साईं की रिया पटेल ने प्रदेश में सातवां स्थान पाया है इन्होंने 481 अंक प्राप्त किए हैं। प्रदेश सूची में आठवां स्थान शिवांगी मिश्रा ने हासिल किया वह रामकृष्ण परमहंस बालिका इंटर कॉलेज मलिहामऊ की छात्रा है। इनको 500 में 480 अंक प्राप्त हुए। आठवें स्थान पर ही दर्शन सिंह इंटर कॉलेज ईश्वरपुर साईं की मनीषा द्विवेदी हैं। इन्होंने 500 में 480 अंक प्राप्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *