हरदोई, भाजपा जिलाध्यक्ष ने की पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

बैठक में कार्यकर्ताओं को महा जनसंपर्क अभियान में तेजी लाने को कहा

कलान-शाहजहांपुर
भाजपा के जिलाध्यक्ष कृष्ण चन्द्र मिश्रा ने रविवार को
भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ ब्लाक प्रांगण में बैठक की।
उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता घर-घर,दरवाजे-दरवाजे जाकर केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन को दें। श्री मिश्रा ने महा जनसंपर्क अभियान की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर करते हुये कहा कि सभी लोग अभियान में तेजी लायें।
उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश का पूरे विश्व में मान सम्मान बढ़ा है।आज पूरा विश्व भारत को एक समृद्ध राष्ट्र और सम्मान की दृष्टि से देख रहा है।उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि अन्य सरकारों में गुंडागर्दी,लूट,डकैती,भ्रष्टाचार चरम पर था। लेकिन अब कहीं कोई गुंडागर्दी नही है।सरकार अपराधियों और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।
बैठक में भाजपा जिला महामंत्री एवं जिला सहकारी संघ के चेयरमैन रमाकांत मिश्रा,भाजपा नेता ब्लाक प्रमुख के ससुर रामगोपाल वर्मा,चेयरमैन हरनारायण गुप्ता,भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष विनोद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री सुगम सक्सेना,महामंत्री राघवेंद्र मिश्रा,डॉक्टर मोहित मिश्रा,विकास कश्यप,अशोक यादव,दिनेश चंद्र गुप्ता,ठाकुर मंजू सिंह रामकुमार गुप्ता (मीठे),मुकेश गुप्ता,सुभाष गुप्ता,डिम्पल गुप्ता,रामकुमार गुप्ता बाराकलां,सीटू गुप्ता, यशपाल वर्मा प्रधान,पूर्व प्रधान जयपाल वर्मा,पूर्व प्रधान आजाद सिंह यादव, सतीश कुमार(बबलू) अमन गुप्ता,धर्मेंद्र राठौर,रामप्रकाश शर्मा आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *