हरदोई, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव सुनीता मित्रा का सपाइयों ने किया स्वागत

हरदोई (अम्बरीष कुमार सक्सेना)

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव सुनीता मित्रा के पहली बार सपा कार्यालय आगमन पर पार्टी के जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह बीरे यादव, पार्टी की महिला सभा की पदाधिकारियों एवं पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बुधवार सांयकाल हुए स्वागत कार्यक्रम में सपा जिला अध्यक्ष एवं सपा महिला सभा की पदाधिकारियों द्वारा 51 किलो की फूलों की माला पहनाई गई एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। सपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुनीता मित्रा ने कहा कि दलित समाज की बेटी को समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय स्तर का पद देकर समाज का मान सम्मान बढ़ाया है उसका कर्ज लोकसभा चुनाव में जनपद हरदोई की दोनों सीटें जिता कर राष्ट्रीय अध्यक्ष की झोली में डाल कर उतारा जाएगा। कहा, 2024 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज के आखिरी व्यक्ति को सम्मान देना हमारे नेता की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि दलित समाज की महिलाएं हमारी बहन हैं और सुनीता मित्रा से राखी बंधवा कर भाई बहन के रिश्ते को मजबूत करने की बात कही। साथ ही समाजवादी महिला परिवार की प्रत्येक सदस्य हमारी बहन है और हम उन से राखी बंधवा कर हुमायूं और दुर्गावती के इतिहास को पुनः दोहराएंगे।

आज के सम्मान समारोह में मुख्य रूप से पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह, प्रहलाद मिश्रा, अवनी कांत बाजपेई, छात्र सभा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह कटियारी, आशुतोष यादव, सुभाना बिलग्राम, नसीम गुप्ता, पुष्पा, सुमन, रामदेवी, पलक, मुस्कान, राजकुमारी, राजरानी, सितारा बेगम, सुधा नगरा, सरोजिनी, आयशा बेगम आदि महिलाएं उपस्थित रहीं। साथ ही अलंकार सिंह एडवोकेट, प्रबुद्ध सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा, छात्र सभा के पूर्व महासचिव सचिन वर्मा, महानगर के पूर्व अध्यक्ष नसीमुद्दीन अंसारी, निरंकार त्रिपाठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा बृजेश यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *