अटरिया, 3 बच्चे सहित पति को छोड़कर पत्नी हुई फरार पीड़ित ने भाभी पर पत्नि को भगाने का आरोप

(गोविन्द राज)

पीड़ित ने अपनी सगी भाभी पर पत्नि को भगाने का आरोप

अटरिया/ सीतापुर इलाके के थाना अटरिया क्षेत्र ग्राम पंचायत नयागांव के गांव भेड़िया की रहने वाली एक युवती उम्र लगभग 27 वर्षीय ने अपने 3 बच्चों सहित पति को छोड़कर फरार हो गई। बच्चों की उम्र लगभग रिशु सात वर्ष, सभा 4वर्ष, प्रिया उम्र लगभग 2 वर्ष को छोड़कर चली गई।

जब इसकी जानकारी महिला के पति विजेंद्र कुमार को हुई तो पीड़ित विजेंद्र कुमार ने अपनी पत्नी को इधर-उधर तलाश किया तो पत्नी की सुराग नहीं लग पाई। तत्पश्चात पीड़ित बिजेंद्र कुमार ने अपने घर की महिलाओं से जानकारी की तो महिलाओं ने बताया कि एक दिन पहले घर पर दो अंजान व्यक्ति घर पर आए हुए थे जिसकी जानकारी आपकी सगी भाभी निराजा पत्नी धर्मेंद्र कुमार रावत को है जानकारी होने के बाद पीड़ित ने अपनी सगी भाभी निराजा से जानकारी की तो वह बात से मुकर गई। जिसके चलते पीड़ित बिजेंद्र कुमार ने अपनी सगी भाभी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि भाभी के द्वारा प्रतिदिन किसी अनजान व्यक्ति से फोन पर बात करवाया करती थी और वह घर पर किसी की ना मौजूदगी होते हुए घर पर भी अज्ञात व्यक्ति आया करते थे। पीड़ित बिजेंद्र कुमार ने न्याय पाने के लिए थाना अटरिया में लिखित प्रार्थना पत्र 23/7/2023को देकर न्याय की गुहार लगाई थी जिसके चलते पीड़ित बिजेंद्र कुमार को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *