गोरखपुर : सीएम योगी का विपक्षी दल पर बड़ा हमला, कहा – गठबंधन का नाम INDIA नहीं डॉट डॉट … ग्रुप

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में समाचार एजेंसी ANI को बड़ा इंटरव्यू दिया हैं। इस मौके पर उन्होंने कई मुद्दों पर बातचीत की। और बताया कैसे वे एक योगी बने। उन्होंने इस दौरान धर्म को विज्ञान से जोड़ा। उन्होंने कहा कि धर्म एक व्यवस्था है। अध्यात्म उसकी चरम सीमा है। सबसे पहले धर्म को समझना होगा।

सीएम योगी ने कहा कि ज्ञानवापी पर बोलते हुए इसे ऐतिहासिक गलती बताया। कहा यदि मंदिर को मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा। अगर हम उसे मस्जिद कहेंगे तो फिर विवाद होगा, त्रिशूल अंदर क्या कर रहा है। इस मामले पर मुस्लिम समाज की तरफ से प्रस्ताव आना चाहिए था। वहां की दीवारें चिल्ला-चिल्ला के क्या कह रही हैं। भगवान ने जिन्हें आंखे दी हैं वो जाकर देखें।

इसके आगे पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर टीएमसी सरकार को घेरते हुए सीएम योगी ने कहा कि 2017 से उत्तर प्रदेश में एक दंगा नहीं हुआ.वहां पर देखना चाहिए कि क्या बंगाल में चुनाव के समय में क्या स्थिति थी. यूपी में ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ है. यहां किसी भी चुनाव में हिंसा नहीं हुई है.

इसके आगे विपक्षी दल के I.N.D.I.A को सीएम योगी ने कहा कि इसे इंडिया नहीं बोलना चाहिए. ये जो डॉट…ग्रुप है, चोला बदलने से पिछले कर्मों से मुक्ति नहीं मिल जाएगा।

धर्म पर बात करते हुए सीएम योगी ने कहा विज्ञान धर्म का छोटा सा हिस्सा है। धर्म जीवन जीने की एक कला है। नाथ सम्प्रदाय भारत का प्राचीनतम सम्प्रदाय है। यह एक जीवन पद्धति है। कर्तव्य सदाचार से जुड़े होते है। पारिवारिक बंधन से निकलना ही मोक्ष का मार्ग हैं। धर्म का मतलब सिर्फ पूजा पद्धति नहीं है। धर्म एक सम्पूर्ण जीवन पद्धति

आगे उन्होंने कहा कि साधना का मतलब ही सेवा है। कर्तव्य धर्म का ही एक रुप है। योगी के लिए सेवा का मार्ग जरुरी है। सेवा के लिए हम लोगों के बीच जाते हैं। मौका मिलने पर मां से मिलने जाता हूँ। हर व्यक्ति अपनी मेहनत से योगी बन सकता है। मैंने धर्म को सेवा का माध्यम बनाया हैं।

सीएम योगी ने प्रदेश की पूर्व सरकारों पर भी हमला किया। उन्होंने कहा 2017 से यूपी में एक भी दंगा नहीं हुआ हैं। पर्व और त्योहार लोग शांति से मना रहे है। पहले कर्फ्यू लगने पर लोग परेशान होते थे। 1990 में कश्मीर पर सब चुप रहे हैं। बंगाल में पंचायत चुनाव में क्या हुआ सबने देखा हैं।

योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों पर हमला करते हुए कहा, कानून मानव के लिए दानव के लिए नहीं है। कानून को बंधक बनाने की छूट नहीं है। हम नियम से सरकार चला रहे है। सुरक्षा की गारंटी हर किसी को मिलनी चाहिए। उत्तर प्रदेश देश का सबसे समृद्ध राज्य है। उत्तर प्रदेश प्रकृति और परमात्मा का प्रदेश हैं।

विपक्ष के गठबंधन पर सीएम योगी ने हमला करते हुए कहा, चोला बदलने से कर्म नहीं बदलता है। हमने सामाजिक न्याय को जमीन पर उतारा हैं। NDA ने 9 साल के घोषणा पत्र के मुताबिक काम किया है। 4 करोड़ गरीबों को अपना मकान मिला हैं। 12 करोड़ लोगों को शौचालय मिला हैं।

मुख्यमंत्री ने सुरक्षा से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए कहा, अब यूपी में महिला पुलिस 40 हजार हैं। महिला को सुरक्षा के साथ जीने का अधिकार है। एक भी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होती है। उत्तर प्रदेश में किसान समृद्ध है। हमने महिला बीट पुलिस अधिकारी की तैनाती की। पहले प्रदेश में महिला पुलिस 10 हजार थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *