हरदोई, कुशल प्रशासक , मातृतुल्य स्नेह पुंज आनंदी बेन पटेल ने उत्तर प्रदेश में चार साल का कार्यकाल बहुआयामी विकास के साथ पूर्ण किया: विमला बहन

शाहजहांपुर(अम्बरीष कुमार सक्सेना)उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का विनोबा सेवा आश्रम परिवार द्वारा 4 वर्ष की पूर्णता पर शुभकामना दिवस मनाया गया।
जमनालाल बजाज पुरुस्कार से वर्ष 2011 में रचनात्मक क्षेत्र में सम्मानित विमला बहन ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश जिसे विनोबा जी कहा करते थे कि सभी समस्यायों का उत्तर देने वाला उत्तरप्रदेश है। उसी राज्य की राज्यपाल के रूप में अत्यंत अनुभवी, कर्मठ, शिक्षाविद, लोकप्रिय, श्रमणिष्ठ, संकल्प की धनी, गांधी विनोबा और सरदार पटेल जी के विचारों को गति देने वाली, कुशल प्रशासक , मातृतुल्य स्नेह पुंज आनंदी बेन पटेल ने राजभवन लखनऊ के गांधी सभागार में राज्यपाल का दायित्व संभाला। बीते चार वर्षों में उन्होंने राज्य को हर क्षेत्र में जो दिया है।उसे सारा समाज वाद करेगा।

उनके चार वर्ष स्वर्णिम काल के रूप में राज्य के उत्थान में साबित हुए हैं। वह सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों। उनका प्रतिक्षण सेवा के ही चिंतन में व्यतीत होता रहा है।निदेशक बिशन कुमार ने कहा कि उनका आशीर्वाद आश्रम को दो बार मिला है।आगे भी मिलता रहेगा। सलाहकार सीना शर्मा ,प्रबंधक वित्त मुदितकुमार एवं सभी गतिविधियों के प्रमुखों ने अपने विचार व्यक्त कर महामहिम राज्यपाल के प्रति शुभकामनाएं अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *