शाहजहांपुर, एसडीएम ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा

Photo of author

By admin

कलान-शाहजहांपुर
कलान के एसडीएम महेश कुमार कैथल ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया।
मंगलवार को कलान के उप जिलाधिकारी महेश कुमार कैथल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के गुटेटी उत्तर,भरतपुर एवं अन्य गांवों में पहुंचकर बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों का कुशल क्षेम जाना। श्री कैथल ने बताया की स्थिति अब सामान्य है।जलस्तर लगातार घट रहा है।

उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाये हुए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ सड़कें कट गई है।जिसकी रिपोर्ट विभाग को भेज दी गई है।

Leave a Comment