हरदोई, थाना समाधान दिवस में आयीं चार शिकायतें,कोई निस्तारण नहीं

Photo of author

By admin

परौर में एसडीएम,कलान में तहसीलदार,एनटी ने सुनीं जनशिकायतें

कलान-शाहजहांपुर
एसडीएम कलान की अध्यक्षता में थाना परौर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उप जिलाधिकारी महेश कुमार कैथल एवं थाना अध्यक्ष सुंदरलाल वर्मा ने संयुक्त रूप से आये हुये दो फरियादियों की जन शिकायतें सुनीं।प्राप्त दोनों शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं।किसी एक शिकायत का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।एसडीएम ने जन शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित को अतिशीघ्र निस्तारण के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये।इस अवसर पर थाने के उपनिरीक्षक लेखपालगण,आरक्षीगण मौजूद रहे।
वहीं थाना कलान में तहसीलदार मो०अजहर अंसारी,नायब तहसीलदार पूनम मधुकर एवं प्रभारी निरीक्षक कलान गौरव त्यागी ने संयुक्त रूप से आये हुये फरियादियों की शिकायतें सुनीं। प्राप्त दोनों शिकायतें राजस्व विभाग से ही संबंधित थीं।थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों में से एक का भी निस्तारण नहीं हो सका।जन शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बारिश के कारण कलान में मुकेश और जयदेवी निवासी चौरा बगर खेत मात्र दो फरियादी ही आये।इस अवसर पर उप निरीक्षक वीकेश सिंह राजस्व निरीक्षक लेखपालगण एवं कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment