शाहजहांपुर, ब्लॉक प्रमुख नहीं कर रहे जमानत धनराशि का भुगतान

Photo of author

By admin

ठेकेदार ने 11 लाख रुपए जमानत धनराशि भुगतान हेतु उच्चाधिकारियों से लगाई गुहार

दिनेश मिश्रा

कलान-शाहजहांपुर
ब्लॉक प्रमुख मिर्जापुर प्रियांशु रघुवंशी पंजीकृत फर्म की जमानत धनराशि का भुगतान नहीं कर रहे हैं।जिस संबंध में संबंधित ठेकेदार ने पहले खण्ड विकास अधिकारी से तीन बार लिखित शिकायत की।लेकिन भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद उसने इसकी शिकायत जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर,मुख्य विकास अधिकारी एसबी सिंह,जिलाधिकारी शाहजहांपुर उमेश प्रताप सिंह से की।तब कहीं जाकर तत्कालीन खण्ड विकास‍ अधिकारी ने डोंगल लगा दिया।लेकिन ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी ने अभी तक डोंगल नहीं लगाया। 11लाख रुपए की जमानत धनराशि के भुगतान हेतु संबंधित ठेकेदार कई बार उच्चाधिकारियों के चक्कर लगा चुका है।लेकिन नतीजा शून्य है। आपको बता दें कि क्षेत्र पंचायत मिर्जापुर में निविदा प्रकाशन के बाद श्री सिद्ध बाबा बिल्डर्स के स्वामी अभिनव यादव निवासी आवास विकास शाहजहांपुर को वित्तीय वर्ष 2019-20 एवं वित्तीय वर्ष 2020-21 में 21 विकास कार्य करने का ठेका मिला। वर्क आर्डर मिलने के बाद सभी वर्क कंप्लीट हो गए।अवर अभियंता प्रदीप ने स्थलीय निरीक्षण कर कार्य पूर्ति प्रमाण पत्र (एमबी) भी लगा दी। लेकिन जब संबंधित फर्म के स्वामी अभिनव यादव भुगतान के लिए क्षेत्र पंचायत कार्यालय गए तो क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष और तत्कालीन बीडीओ ने आंशिक टूट-फूट की बात कह कर भुगतान करने से इनकार कर दिया। जबकि श्री सिद्ध बाबा बिल्डर्स फर्म ने भुगतान हेतु दिए प्रार्थना पत्र में शासनादेश की प्रति भी संलग्न की।जिसमें यह कहा गया है कि कार्य पूर्ण होने के उपरांत ठेकेदार की जवाब देही सिर्फ 6 माह की ही होती है। अभिनव ने फिर उच्च अधिकारियों से गुहार लगानी शुरू कर दी। तब कहीं तत्कालीन बीडीओ ने अपना डीएससी लगा दिया। लेकिन ब्लॉक प्रमुख ने अपना डोंगल नहीं लगाया। अभिनव ने बताया कि क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष प्रियांशु रघुवंशी शासनादेश और न्यायालय के आदेशों को भी दरकिनार करते हुए मेरा भुगतान नहीं कर रहे हैं।
अभिनव ने बताया कि उसने कई बार बीडीओ,एक बार डीपीआरओ,आइजीआरएस,सीडीओ,डीएम से शिकायत की। शिकायत के क्रम में डीएम ने सीडीओ को भुगतान के लिए लिखा और सीडीओ ने बीडीओ को लिखा। कई चक्कर काटने के बाद जब जिले से संबंधित ठेकेदार को भुगतान हेतु लिखित फरमान विकास खण्ड मिर्जापुर पहुंचा। तो तत्कालीन बीडीओ ने डोंगल लगाना ही उचित स‍मझा और भुगतान हेतु डोंगल लगा दिया। लेकिन ब्लॉक प्रमुख श्री रघुवंशी ने आज तक अपना डोंगल नहीं लगाया।अभिनव ने बताया कि श्री रघुवंशी ने मेरे द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच हेतु तीन सदस्य समिति का गठन भी किया। जांच और स्थलीय निरीक्षण में मेरे सभी कार्य पूर्ण एवं संतोष जनक पाए गए। इसके बावजूद भी मेरी फर्म की जमानत धनराशि रुपया 11 लाख का आज तक भुगतान नहीं किया गया। यहां आपको यह भी बता दें कि शासनादेश में यह अंकित है कि क्षेत्र पंचायत में कराए गए कार्यों में यदि कोई टूट-फूट और कमी पाई जाती है।तो संबंधित फर्म की जिम्मेदारी सिर्फ 6 माह तक की ही होती है। उच्च न्यायालय तथा शासनादेश भी यह कहता है कि किसी भी फर्म की जमानत धनराशि कार्य पूर्ति प्रमाण पत्र मिलने के 6 माह बाद संबंधित फर्म को वापस दी जाएगी। अभिनव ने बताया कि उसने वित्तीय वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 में विकास कार्य क्षेत्र पंचायत मिर्जापुर में कराए थे। काफी समय व्यतीत होने के बाद भी उसे राहत नहीं मिली।2 वर्ष से अधिक का समय उसे अपनी जमानत धनराशि के भुगतान करने हेतु निवेदन करते बीच चुका है।उसने उच्चाधिकारियों से अतिशीघ्र जमानत धनराशि का भुगतान कराये जाने की मांग की है। वहीं इस संबंध में मिर्जापुर के खण्ड विकास अधिकारी मनीष दत्त से बात की गई तो उन्होंने बताया की श्री सिद्ध बाबा बिल्डर्स की जमानत धनराशि ₹ 11 लाख के भुगतान हेतु डोंगल लगाने के लिए ब्लॉक प्रमुख को लिखित पत्र भेजा जा चुका है।
उधर जब इस संबंध में शाहजहांपुर के मुख्य विकास अधिकारी एस बी सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। यदि यह मामला मेरे सामने आता है तो अति शीघ्र भुगतान कर दिया जायेगा।

‘आयुष्मान भव:’ का मकसद हर गांव तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाना है: राज्यमंत्रीजिला चिकित्सालय सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ उद्घाटन समारोह का सजीव प्रसारणफोटो -सीतापुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ‘आयुष्मान भव:’ पहल का शुभारंभ किया। जिसका सजीव प्रसारण जिला चिकित्सालय सहित सभी सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर किया गया। जिसके बाद जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अपने वादे ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ पर आज भी कायम है। गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपए तक के उपचार की सुविधा देने के लिए वर्ष 2018 में शुरू किया गया ‘आयुष्मान भारत’ कार्यक्रम की सफलता के मद्देनजर अब केंद्र की मोदी सरकार अब ‘आयुष्मान भव:’ की शुरूआत करने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका मकसद देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक पहुंच प्रदान करना है। इस अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर से लागू किया जाएगा।नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नेहा अवस्थी के प्रतिनिधि एवं विशिष्ट अतिथि नमीन्द्र अवस्थी ने कहा कि स्वास्थय विभाग ने जिस तरह से कोविड के दौर में काम किया है, उसके लिए विभाग का हर एक व्यक्ति बधाई का पात्र है। मुझे आशा है कि ‘आयुष्मान भव:’ अभियान को भी विभाग सफल बनाने के लिए अपनी प्राथमिकता में रखेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर के प्रतिनिधि एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक ग्राम सभा, मजरे और वार्ड को स्वस्थ रखना सरकार की प्राथमिकता है। विभिन्न स्वास्थ्य सेवा योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने और हर गांव तक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुगम बनाने के लिए आयुष्मान भव: अभियान की योजना बनाई गई है। सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि इस अभियान और आयुष्मान कार्ड को लेकर मीडिया, सोशल मीडिया, बैनर, पम्पलेट, रैली आदि माध्यम से प्रचार- प्रसार कर जन जागरूकता फैलाने का काम भी किया जाएगा, जिससे कि शासकीय योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके।इस माैके पर अतिथियों ने आयुष्मान कार्ड से उपचार कराकर लाभ प्राप्त करने वाले राजेश सिंह, जाने आलम, सुन्दरी, खुशबू को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड प्राप्त करने वाले सूरज तिवारी, अंजू, कमला देवी और आर्थव शुक्ला को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली प्रदान करने वाली संस्थाओं रेड क्रास सोसायटी, मुस्कान फाउंडेशन, सिंचन एजूकेशनल सोसायटी, सीतापुर शिक्षण संस्थान के प्रतिनिधियों समेत सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह और क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के जिला समन्वयक आशीष दीक्षित को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान रक्तदान कराने के लिए भी विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुजीत वर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। इस मौके पर जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. आरके सिंह, जिला महिला चिकित्सालयय की अधीक्षिका डॉ. सुनीता कश्यप, आयुष्मान भारत कार्यक्रम के नोडल अफसर डॉ. राजशेखर, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अभिज्ञान सिंह, ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. पूजा यादव, डीसीपीएम रिजवान मलिक, आशीष श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह, वीरेंद्र मौर्या आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Comment