हरदोई,पारिवारिक और सामाजिक रिश्ते ही हमारी पूंजी है: अशोक उपाध्याय

हरदोई।
परिवारिक जागरण के बिना सामाजिक एकता संभव नहीं है। परिवारों में ही ऐसी स्थिति पैदा हो गई है कि किसी को किसी के लिए समय नहीं है, ऐसे में समाजहित में सोचना लोगों के लिए और भी मुश्किल हो गया है। कुटुंब प्रबोधन से ही परिवार मजबूत होगा व उससे ही देश समृद्धिशाली बनेगा। उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रांत के कुटुंब प्रबोधन के क्षेत्र प्रमुख अशोक उपाध्याय ने रविवार को नालंदा शिक्षण संस्थान,शहाबाद के परिसर में संघ के द्वारा आयोजित परिवार स्नेह मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।
श्री उपाध्याय ने कहा कि हमारे पूर्वजों , महापुरुषों ने बहुत सोच समझकर, परिश्रमपूर्वक परिवार व्यवस्था का निर्माण किया था । केवल व्यवस्था ही निर्माण नहीं की अपितु उसे पूर्णत्व की स्थिति तक ले गये। उस व्यवस्था में ही ऐसे घटक विकसित किये जो उस व्यवस्था को बनाए भी रखते थे और सुदृढ भी बनाते थे । इसीलिये धार्मिक कुटुंब व्यवस्था कालजयी बनीं। इस कुटुंब व्यवस्था की और उसमें भी संयुक्त कुटुंब की अनेक विशेषताएँ हैं।


उन्होंने देश में टूटते परिवार, बिखरते समाज के प्रति गहरी चिंता जताई और सभी से आह्वान किया कि परिवारिक और सामाजिक रिश्ते ही हमारी पूंजी है, इसलिए इसे बचाए रखें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोग बच्चों के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं। उन्होंने कहा हमें समय-समय पर उन लोगों को भी अपने परिवारिक सदस्यों के रूप में अपनाते हुए उनके सुख दुख में हिस्सेदार बनना चाहिए जो हमारे लिए किसी न किसी काम आते हैं। चाहे कोई हमारे लिए दूध लाता हो, हमारे घर में कपड़े धोता हो या फिर किसी अन्य काम में हमारा सहयोगी बनता हो। ऐसे हर व्यक्ति का ख्याल रखना हमारा कर्तव्य है। इसलिए आज सबसे बड़ी जरूरत कुटुंब प्रबोधन की है।
प्रांत संघचालक कृष्णमोहन ने कहा कि पहले हमारे परिवारों में पूरे परिवार के लोग एक साथ बैठ कर भोजन करते थे, जो हमारे परिवार एकता का मुख्य सूत्र था। अब यह आवधारणा समाप्त हो रही है। अगर परिवार को पुन: संगठित व वैभवशाली बनाना है तो पूरे परिवार को एक साथ बैठकर भोजन करने की परंपरा को पुन: परिवार में जीवित करना होगा।
विभाग संघचालक शिव स्वरूप ने भी पारिवारिक एकता पर प्रकाश डाला।
परिवार स्नेह मिलन कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक सत्यम सक्सेना,आयुष देव,सत्यांश सिंह, एशान्या वर्मा, सिद्धि, आर्या गुप्ता, रोशनी मोदी,विशाल द्विवेदी,खंड संघ चालक संजय मोदी,विद्यार्थी विस्तारक ध्यान वर्धन ,छवि सक्सेना, माही सक्सेना आदि ने प्रेरणादाई गीत सुनाए।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि अशोक उपाध्याय, कृष्ण मोहन एवं शिव स्वरूप ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
इस कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम में भाजपा नेता आदि तिवारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख रोली गुप्ता,रामदास, अश्मित बाथम,सुनील गुप्ता, डॉक्टर कमलेश सिंह, आशाराम राठौर, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अम्बरीष कुमार सक्सेना, भाजपा महामंत्री सुभाष सिंह,अंकित मिश्र, हाकिम सिंह,विभांशु मिश्र,अमित मिश्र,पुनीत कनौजिया,हरीश अरोड़ा,बिपिन गुप्ता,कौशल सैनी,जिला सेवा प्रमुख राजेश सिंह,खंड कार्यवाह प्रवीण सिंह,नगर संघ चालक डॉक्टर विक्रम सिंह, गंगा राम राठौर, वेदराम राजपूत,गोपाल गुप्ता सहित करीब एक हजार से अधिक परिवारीजनों ने कार्यक्रम में भाग लिया।संचालन नगर कार्यवाह अनूप कुमार गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *