हरदोई, जयंती पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख पं0 कौशल किशोर का भावपूर्ण स्मरण

संजय बोले : पिता की सौंपी विरासत को आगे ले जाने का कर रहे प्रयास

हरदोई(अंबरीष कुमार सक्सेना) 05 दशक तक ब्लॉक प्रमुख रहे पं0 कौशल किशोर तिवारी (कोठिला) का आज उनकी जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया गया। अयोध्या सिंह वैदिक वोकेशनल इण्टर कॉलेज (एएसवीवी) में आयोजित कार्यक्रम में स्व0 तिवारी को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनके पुत्र पूर्व प्रमुख व एएसवीवी कॉलेज के अध्यक्ष संजय तिवारी, पुत्रवधू कोठिला प्रधान शशि तिवारी, पौत्र यश कौशल सहित कॉलेज स्टाफ ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कन्या पूजन भी किया गया।

संजय तिवारी पिता को याद कर भावुक हो गए। कहा, वह ढाई वर्ष के थे जब उनकी माता का देहान्त हो गया था। उस के बाद पिता ने ही माता की भूमिका भी निभाई। इसलिए उनके पिता ही उनके भगवान थे और रहेंगे। कहा, पिता तमाम ऐसे पदों पर रहे जो लाभ के थे, लेकिन पद का उपयोग उन्होंने कभी निजी लाभ के लिए नहीं किया। लोगों के लिए जैसा और जिस तरह बन पड़ा, किया। पूरा जीवन आम लोगों की सेवा और सहायता को समर्पित कर दिया। छात्र-छात्राओं से कहा, माता-पिता धरती पर भगवान का रूप होते हैं और उनकी सेवा कभी निष्फल नहीं होती। उन्होंने कहा कि, कॉलेज अध्यक्ष के रूप में पिता की सौंपी विरासत को जतन से सहेजने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि बच्चों को उत्तम शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

इस अवसर पर राकेश मिश्रा, प्रिंसिपल नरेश कुमार, डॉ0 आशीष वर्मा, डॉ0 पंकज तिवारी, राजीव मिश्रा, प्रदीप गुप्ता, देवेन्द्र नाथ पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह, तिलकराम यादव, सूरज कुमार, सुभाष वर्मा, सतीश शुक्ला, बृजेश पाठक, जीतेन्द्र पाठक, मयंक मिश्रा, सुरभि पाण्डेय, अपराजिता मिश्रा, अभय कुमार, प्रियेश सिंह, देवेन्द्र अवस्थी, मनीष गुप्ता, राजू, गुड्डू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *