मिर्जापुर,सिलाई सह ब्यूटिपार्लर प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ

स्वरोजगार से होगा महिलाओं का उत्थान: आशा ट्रस्ट

मिर्ज़ापुर: अहरौरा। जमालपुर विकास खंड क्षेत्र के गठौरा गांव में मंगलवार को आशा ट्रस्ट की ओर से गाँव की महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु सिलाई सह ब्यूटिपार्लर प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की गई है। ट्रस्ट के महेंद्र राठौर ने कहा बिना आर्थिक आत्मनिर्भरता के महिलाओं का सशक्तिकरण एक कोरी कल्पना है। महिलाओं के हाथ में धन आने से ही उनका सशक्तिकरण संभव है। आर्थिक उत्थान के लिए महिलाओं का हुनरमंद होना जरूरी है।

उन्होंने बताय कि सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर ऐसे हुनर हैं, जिनकी समाज में काफी मांग है। इनके लिए ज्यादा पढ़ा लिखा होने की भी जरूरत नहीं है। केंद्र का उद्घाटन बुद्धा एल्मिगो फ़ाउंडेशन के महासचिव राजेश पटेल ने करते हुए कहा कि इस केंद्र पर महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार शुरू करने में मदद की जाएगी। जिससे वह आत्मनिर्भर बन सके।

विद्यालय के यूनीफॉर्म सहित अन्य कपड़ों की केंद्र में प्रशिक्षित महिलाओं से तैयार करवाकर उन्हें रोजगार में मदद की जाएगी। इसके अतिरिक्त भी उन्हें काम दिलवाकर सहयोग किया जाएगा। पहले ही दिन प्रशिक्षण के लिए 50 से अधिक महिलाओं ने नामांकन कराया है। इस अवसर पर खदान मज़दूर यूनियन के संयोजक महेंद्र राठौर, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता, बुद्धा एल्मिगो फ़ाउंडेशन के महासचिव राजेश पटेल, पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष योगीराज सिंह पटेल, कस्तूरबा सेवा समिति के सचिव विनोद कुमार, सीमा देवी, एडवोकेट संजय कुमार आर्या, चंद्र प्रकाश पटेल, गणेश शर्मा, भोला पटेल, रितेश पटेल, राजेश यादव, अमरेश चंद्र, नंदिनी, रूबी, रमेश कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

धन्यवाद
द्वारा
राजकुमार गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *