शाहाबाद और पिहानी नगर पालिका परिषद ने प्लास्टिक प्रतिबंध,प्रवर्तन ड्राइव अभियान चलाया

(अम्बरीष कुमार सक्सेना)

हरदोई।नगर पालिका परिषद शाहाबाद एवं पिहानी के अधिशाषी अधिकारी आर आर अंबेश के नेतृत्व में प्लास्टिक प्रतिबंध प्रवर्तन ड्राइव जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दुकानों पर पॉलिथीन बरामद की जिसे बाद में नष्ट करा दिया गया। नगरपालिका कर्मचारियों के द्वारा सभी दुकानदारों को पॉलीथिन से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई।
ई ओ के अनुसार शासकीय निर्देशानुसार 28 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक पॉलिथिन प्लास्टिक प्रतिबंध प्रवर्तन ड्राइव अभियान दिन में 02 बजे से 05 बजे तक चलाया गया। नगर पालिका परिषद शाहाबाद एवं पिहानी के प्रवर्तन दल द्वारा बाजार स्थलों पर जागरूकता एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है।
अधिशासी अधिकारी आर आर अंबेश के नेतृत्व में सफाई व अन्य कर्मचारियों ने लोगों को प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणाम से अवगत कराया। ईओ ने कहा कि प्लास्टिक के प्रयोग से मनुष्य का स्वास्थ्य बिगड़ता है साथ ही पर्यावरण की काफी क्षति होती है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण को प्लास्टिक प्रदूषण के खतरे से बचाने के लिए, शासकीय दिशा-निर्देश पर प्लास्टिक’ के उपयोग को प्रतिबंधित किया गया है। प्लास्टिक उन वस्तुओं को संदर्भित करता है, जिनका आप यूज करते है और जिन्‍हें इस्‍तेमाल के बाद त्याग दिया जाता है। वस्तुओं की पैकेजिंग से लेकर बोतलों, पॉलीथिन बैग, फेस मास्क, कॉफी कप, कचरा बैग, खाद्य पैकेजिंग आदि तक निर्मित और उपयोग किए जाने वाले प्लास्टिक का सबसे अधिक हिस्सा होता है।
“पॉलीस्टायरीन और विस्तारित पॉलीस्टाइनिन सहित प्लास्टिक उत्पाद का निर्माण, आयात, स्टॉकिंग, वितरण, बिक्री और उपयोग, प्लेट, कप, ग्लास सहित कटलरी आइटम जैसी वस्तुओं को कुछ नामों के प्रभाव से 1 जुलाई, 2022 से बैन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *