सीतापुर,श्रमवीर प्रबंध काव्य के रचनाकार देवेन्द्र कश्यप ‘निडर’ को उप मुख्यमंत्री ने युवा अवार्ड से नवाजा

सीतापुर। जहाॅं चाह वहीं राह इस विश्व प्रसिद्ध सूक्ति को सीतापुर सरजमीं के लाल देवेन्द्र कश्यप ‘निडर’ ने साबित कर दिखाया। गौरतलब है कि गत रविवार को श्रमवीर प्रबंध काव्य के रचनाकार देवेन्द्र कश्यप ‘निडर’ को देश के सबसे बड़े सूबे उ प्र के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने माधव सभागार लखनऊ में पं. प्रताप नारायण मिश्र युवा अवार्ड से अलंकृत किया। यह पुरस्कार उनके साहित्यिक साधना और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रदान किया है।

राष्ट्रीय, सामाजिक और बाल साहित्यिक चेतना के प्रतिभावान साहित्यकार श्री निडर को यह पुरस्कार माउण्टेन मैन आफ इण्डिया के नाम से विश्व प्रसिद्ध दशरथ माॅंझी की अद्भुत गौरव गाथा को लिपिबद्ध करने के लिए दिया गया है। जिसके माध्यम से श्री निडर ने शाश्वत प्रेम, प्रेरणा बोध, लोक हित और राष्ट्र हित के प्रकल्प को प्रमुखता से उल्लेखित किया है। इस कार्यक्रम में तकनीकी विश्वविद्यालय बीकानेर राजस्थान के कुलपति अम्बरीष विद्यार्थी ने अध्यक्षता व प्रोफेसर विजय कर्ण ने कुशल मंच संचालन किया। भाऊराव देवरस सेवा न्यास के इस साहित्यिक अनुष्ठान में देश के सैकड़ों साहित्यकार, विद्वान और समाज सेवी मौजूद रहे। इस पुरस्कार के प्राप्त होते ही राज्यमंत्री भारत सरकार कौशल किशोर ने अपनी फेसबुक वाल पर पोस्ट लिखकर श्री निडर को हार्दिक शुभकामनाएं सम्प्रेषित की है। इसके साथ ही साहित्यकार विनोद सागर शर्मा, रोहित विश्वकर्मा, सुरेश साहनी, कमल पाण्डेय, राजन भार्गव, चन्द्रशेखर प्रजापति, सौरभ गिरि, आर डी वर्मा ( गुरु जी ), ग्राम प्रधान बुद्ध प्रकाश, राजेश कश्यप, अनुपम साहू, गुड्डू सिंह, सुनीता यादव, नीतू वर्मा सहित सैकड़ों शुभचिंतकों ने बधाईयाॅं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *