हरदोई,लैंगिक समानता एवं महिलाओं की कल्याणकारी योजनाओं पर विधिक जागरूकता शिविर

हरदोई।ग्राम मानपुर विकास खण्ड बावन में लैंगिक समानता एवं महिलाओ के कल्याणकारी योजनाओं विषय पर हुआ विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदोई के तत्वाधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन विकास खण्ड बावन के ग्राम मानपुर में सम्पन्न हुआ।
लीगल एडवाइज दिनेश कुमार ने बताया कि कहा कि बेटा बेटी एक समान हैं किसी में भेद भाव नही करना चाहिये। बिना लड़कियों के धरती पर जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती है। लड़कियां घर और समाज दोनो को चलाने में सहायक होती हैं अगर लड़कियां नही होंगी तो वशं भी आगे नही बढ़ सकेगा और एक दिन जीवन खत्म हो जायेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली निशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में जानकारी दी। लीगल एड क्लीनिक पीएलवी श्यामू सिंह ने लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम 2012 की जानकारी देते हुये बताया कि अधिनियम में बच्चों के प्रति होने वाले लैंगिक उत्पीड़न, लैंगिक शोषण एवं पोर्नोग्राफी जैसे जघन्य अपराधों को रोकने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा बनाया गया यह एक्ट भारत के सभी नागरिकों पर लागू है। तथा महिलाओ के लिये चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओ के बारे में भी जानकरी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान योगेश कुमार ने की। शिविर में पंचायत सहायक रहिवर चन्द्र प्रधान प्रतिनिधि शिव कुमार गुप्ता सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *