हरदोई, भारत को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए हम सबको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कंधों को मजबूत करना होगा: जितेंद्र सिंह

हरदोई (अम्बरीष कुमार सक्सेना)
मेरी माटी मेरा देश अभियान को सफल बनाने के लिए जिला पधाधिकारियो के साथ भाजपा कार्यालय पर बैठक जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्र और मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध प्रांत की उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमृत महोत्सव की भाति मेरा देश मेरी माटी अभियान देश भर में शुरू किया गया है। पिछले अभियानों की तरह इस अभियान को भी हम सब को मिलकर सफल बनाना है। इस अभियान के अंतर्गत 8 सितंबर से 13 सितंबर तक ग्राम सभा/नगरीय वार्डों और 3 सितंबर से 13 सितंबर को ब्लॉक स्तर और नगर निकाय में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्राम स्तर से लेकर मंडल स्तर तक सभी नियुक्त प्रभारियों को हर घर से मिट्टी संग्रहित करनी होगी। जिसे कलश में भरकर दिल्ली भेजा जाएगा। इसी के साथ प्रत्येक गांव में 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका का निर्माण करना है और प्रत्येक वार्ड में पांच प्रतिज्ञा का सामूहिक कार्यक्रम करना होगा। जिसमें जनमानस की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।

भारत को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए हम सबको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कंधों को मजबूत करना होगा और यह तभी हो सकता है जब हम सब घर से निकलकर प्रत्येक घर से शत प्रतिशत मतदान करने का कार्य करेंगे। विपक्ष भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता और जनकल्याणकारी योजनाओं से बौखला गया है। देश में माहौल खराब करने के लिए विपक्ष अनैतिक हथकंडे अपना रहा है। आज तक जो विपक्ष एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाता था वह सिर्फ इसलिए एक हो गया कि उसे मोदी को हराना है, लेकिन उनके यह मंसूबे हर बार की तरह इस बार भी धराशाई हो जायेंगे क्योंकि जनता का अटूट विश्वास भाजपा और उसके प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी के साथ है।
कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल मोदी विरोध में देश विरोधी शक्तियों के साथ मिलकर तरह-तरह के प्रपंच रचने का प्रयास कर रहे हैं जनता को भ्रमित करने का कुचक्र रच रहे हैं जिससे किसी तरह देश की जनता का ध्यान देश में हो रहे अभूतपूर्व विकास देश के बाहर भारत के बढ़ते प्रभाव हट जाए परंतु ऐसा होने वाला नहीं है क्योंकि मोदी का अटूट गठबंधन तो 2014 से देश की जनता के साथ हो चुका है बाकी सब विपक्षी मुंह की खाएंगे।

भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे लोग मंच पर खड़े होकर एकता की बाते कर रहे है। उन्हें जनता के हित से कोई मतलब नहीं, उन्हे चिंता है तो सिर्फ अपनी और अपने परिवार की। जाति और संप्रदाय के नाम पर देश को तोड़ने वाले के पास देश के विकास को लेकर कोई खाका नहीं है। देश का जनमानस भाजपा को 2024 में 2019 से भी बड़ी जीत देने का मन बना चुका है।

जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने अध्यक्ष संबोधन में कैसे अभियान पूर्ण सफल हो इसका पूरा खाका पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा।

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री राजीव रंजन मिश्रा राम बहादुर सिंह क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री विमल सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल जिले के पदाधिकारी मोर्चों के अध्यक्ष मंडल प्रभारी मंडल अध्यक्ष प्रकोष्ठों के जिला संयोजक एवं अभियान की मंडल टोली के सदस्य गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *