शाहजहांपुर, खाटू श्याम जा रही निशान यात्रा का किया भव्य स्वागत

कलान-शाहजहांपुर
रुकनपुर से खाटू श्याम जा रही निशान यात्रा का कलान नगर में जोरदार स्वागत अभिनंदन कर रवाना किया गया। जत्था 600 किमी की यात्रा पन्द्रह दिन में पूरी करेगा। रुकनपुर खाटू श्याम मंदिर से निशान यात्रा को हिन्दू संगठन के मुनिराज सिंह ने पटका पहनाकर रवाना किया। नगर में पहुंचे जत्थे का नगरवासियों ने जोरदार स्वागत किया। श्याम प्रेमी ढोल नगाढ़े के साथ डांस करते हुये भर्रामई तक साथ रहे। श्याम भक्तों ने जत्थे में शामिल लोगों का उत्साहवर्धन किया। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी देवेन्द्र गुप्ता,अशोक आढ़ती,रामेन्द्र गुप्ता,अरविन्द गुप्ता बसंती, केशव वैरागी,एड०चंदन महाजन आदि ने पटका पहनाकर यात्रा मंगलमय होेने की कामना की। जत्थे में अभय तनिश गुप्ता, प्रशांत यादव,सनि लाला, प्रिंस गुप्ता,सुमित महाजन,आशीष ठाकुर,रितिक,मनोज,अभी, सोहम, गोलू, शिवम आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *