शाहजहांपुर, भाजपा जिला अध्यक्ष ने पटना देवकली शिव मंदिर में टेका मत्था,चढ़ाया घंटा

कलान-शाहजहांपुर
जनपद में भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में लगातार दूसरी पारी खेल रहे कृष्ण चंद्र मिश्रा शुक्रवार को दैत्य गुरु शुक्राचार्य की तपोभूमि पटना देवकली शिव मंदिर पहुंचे।जहां उन्होंने भगवान शंकर के समक्ष मत्था टेका, जलार्पणकर प्रसाद एवं मंदिर में घंटा चढ़ाया। भगवान शिव के आगे नतमस्तक होकर सर्व कल्याण की कामना की।
इस दौरान उनके साथ डीसीडीएफ के चेयरमैन/जिला महामंत्री रमाकांत मिश्रा,पूर्व प्रधान ब्लॉक प्रमुख के ससुर रामगोपाल वर्मा,ब्लॉक प्रमुख पति राहुल वर्मा,नगर पंचायत अध्यक्ष हरनारायण गुप्ता,पूर्व ब्लाक प्रमुख गेंदनलाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष संजय सिंह,भाजपा मीडिया प्रभारी दिनेश मिश्रा, सुनील गुप्ता बहरिया,दिनेश चंद्र गुप्ता,महामंत्री गण सुगम सक्सेना,राघवेंद्र मिश्रा,सभासद संदीप गुर्जर,दुर्गेश त्रिपाठी,रामकुमार गुप्ता (मीठे) राजकुमार सूर्यवंशी,करन कुमार सहाय,संजय मिश्रा,राजकुमार शुक्ला,पंकज पाल,अमित मिश्रा समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *