हरदोई,दोसर वैश्य सेवा समिति के होली मिलन समारोह में फूलों की होली रही आकर्षण का केंद्र

हरदोई।दोसर वैश्य सेवा समिति के होली मिलन समारोह का आयोजन एच के होटल के लॉन में सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मातृ शक्ति के द्वारा गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। समिति के अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष यह आयोजन कर समाज के लोगों को जोड़ने का कार्य किया जाता है। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए तथा मनोरंजन के लिए “वन मिनट खेल प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं, बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर समाज के वयोवृद्ध जनों को वृद्धजन सम्मान से सम्मानित किया गया। सभी को शॉल पहनाकर सम्मान दिया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। उत्कर्ष गुप्ता के बाँसुरी वादन को सभी द्वारा सराहा गया। लकी ड्रॉ के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। म्यूजिकल चेयर में काजल गुप्ता विजयी रहीं जिन्हें समिति द्वारा सम्मानित किया गया। देवरानी जेठानी प्रतियोगिता का सभी ने आनंद उठाया

समारोह में मनोरमा गुप्ता, अविनाश चंद्र गुप्ता एवं बसंतलाल गुप्ता ने अपने विचार रखे। समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सतेंद्र गुप्ता एवं श्यामजी गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में रामकुमार गुप्ता, योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, रामकिशोर गुप्ता, रामेंद्र नाथ गुप्ता, अशोक गुप्ता, हरिशंकर गुप्ता, अनिल गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, आदर्श गुप्ता, सतेंद्र गुप्ता, श्यामजी गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, कार्तिकेय गुप्ता, अनुज गुप्ता, आशु गुप्ता, लकी गुप्ता, लवकुश गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, गोपालजी गुप्ता, शिशिर गुप्ता, विभु गुप्ता, लकी गुप्ता, संजीव गुप्ता, अंकुर गुप्ता सहित समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *