अजीत सिंह बब्बन को भाजपा ने हरदोई का जिलाध्यक्ष बनाया

हरदोई।लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। है इसी क्रम में जिला अध्यक्षों की अदला बदली शुरू हो गई है। जिले में अजीत सिंह बब्बन को भाजपा ने अध्यक्ष बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सूची जारी होने पर बब्बन समर्थकों में खुशी की लहर है।
भाजपा के नए जिला अध्यक्ष को लेकर लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। भाजपा के तमाम नेताओं ने अध्यक्ष बनने के लिए पार्टी मुख्यालय से लेकर सांसद व विधायकों तक के चक्कर काटे कुछ ने संघ का सहारा लिया तो कुछ ने भाजपा के बड़े नेताओं का। लोगों को जिला अध्यक्ष की सूची जारी होने का काफी बेसब्री से इंतजार था। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भाजपा के नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी की उसमें भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन को नया अध्यक्ष बनाया गया है ।अध्यक्ष बनने के बाद बब्बन को बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है ।

यहां उल्लेखनीय है कि अजीत सिंह बब्बन काफी समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं। संघर्ष के दिनों में जब चंद लोग ही भाजपा का झंडा लेकर चलते थे बब्बन भी उसमें शामिल थे। पार्टी ने उनकी वफादारी व पार्टी के समर्पण देखकर उन्हें हरदोई का नया जिला अध्यक्ष बनाया है। अब बब्बन के नेतृत्व में अगला लोकसभा चुनाव जिले में लड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *